फतेहपुर। दो पक्षों में मारपीट के दौरान गर्भवती के पेट पर लात मार दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। एसपी से महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर अजगवां गांव में सुनील और रामचंद्र पक्ष के बीच 30 जनवरी को रास्ते में पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने रामचंद्र पक्ष से सुनील समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
सुनील की पत्नी रिंकी ने एसपी से शिकायत में बताया कि वह गर्भवती थी। रामचंद्र, उसके बेटे और परिवार के अन्य लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके पेट पर लात मार दी। इससे उसका गर्भपात हो गया।
पुलिस ने उनके पक्ष का न ही मेडिकल परीक्षण कराया और न ही प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरा पक्ष की तहरीर आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।