जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश अली जामिन की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 794 वादों का निस्तारण किया गया। शनिवार को लोक अदालत में जिला जज ने दो वादों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय राम इच्छुक यादव ने छह वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट द्वारा दो मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण किया गया। महेंद्र सिंह विशेष न्यायाधीश ईसी ऐक्ट ने एक मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव कुमार ने 383 वादों का निस्तारण कर 46140 रुपये अर्थ दंड जमा कराए। सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित मालवीय ने दो दीवानी तथा चार उत्तराधिकार के वाद निस्तारण किए।