फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी

Fri, 14 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राकेश गुप्ता की कपड़े की दुकान है। उनकी मां शकुंतला देवी सुबह रोज की तरह हाईवे किनारे टहलने जा रही थी। हाईवे पर पहुंची थी। तभी कानपुर की ओर से बाइक पर सवार दो लुटेरों वहां रुके। एक शातिर ने शकुंतला देवी के गले में पीछे से झपट्टा मारा और चेन तोड़ फरार हो गए। घटना से शकुंतला देवी की चीख निकल गई। इस पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर एसओ विजय प्रताप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। थाना इंचार्ज ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जल्द लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट
पहले भी तोड़ी गई थी चेन
करीब दस दिन पहले खखरेरू की रहने वाली मंजू त्रिपाठी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के गले से चेन मलवां हाईवे पर बदमाश इसी अंदाज में लूट ले गए थे। धाता थाने में चेन स्नैचिंग करते पकड़े गए बदमाशों पर ही मंजू त्रिपाठी से वारदात करने का पुलिस ने दावा किया था। कस्बे वासियों का कहना है कि इन्हीं बदमाशों ने पिछली घटना को अंजाम दिया होगा। सही बदमाश पकड़े जाते तो यह घटना नहीं हुई होती। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछली घटना को बदमाशों ने कबूला था। यह घटना दूसरे बदमाशों ने की है। रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें