फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, प्रेम-प्रसंग का मामला बता रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परदेस में मजदूरी करने गए महिला के पति के लौटने पर थाने में शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बुधवार रात वह बेटे को शौच कराने के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी एक युवक घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी।
दूसरे जिले में रह रहा पति घर आया और मामले की लिखित सूचना सोमवार को थाने में दी। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें