फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेमी के साथ रहने वाली महिला की जहर खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। प्रेमी के साथ रहने वाली महिला ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को पीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी निवासी राजेंद्र प्रसाद की पुत्री खुशबू (23) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सुल्तानपुर घोष थाने के अल्लीपुर निवासी आशीष गुप्ता के साथ हुई थी। आपसी विवाद के चलते करीब एक साल खुशबू चार वर्ष की पुत्री शुभी के साथ मायके में रहती थी। इधर,करीब तीन माह से हुसैनगंज के बरुआपुर निवासी अंकित के साथ महिला किराये में कल्यानपुर थाने के मुरादीपुर नई बस्ती में रहती थी। उसकी संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। प्रेमी उसे गोपालगंज पीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि खुशबू पति से विवाद के चलते अलग रहती थी। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें