फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वंदेभारत की चपेट में आई महिला, एक किलोमीटर दूर शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के रहसूपुर गांव के सामने मां के साथ जा रही महिला वंदे भारत की चपेट में आ गई। एक किलोमीटर दूर खदरा गांव के सामने उसका शव मिला है। हादसा रेलवे अंडरब्रिज पर पानी भरा होने की वजह से हुआ है। पानी होने के कारण मां बेटी ट्रैक पार कर जा रही थीं।
विज्ञापन


करचलपुर गांव की शिव दुलारी अपनी बेटी किरन (35) के साथ मंगलवार को रहसूपुर मोड़ पर डाॅक्टर के पास जा रही थीं। रहसूपुर गांव के पास रेलवे लाइन अंडरब्रिज पर बारिश का पानी भरा होने के कारण दोनों रेलवे ट्रैक पार कर जाने लगी। अपलाइन पर प्रयागराज की ओर जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन देखकर मां ने बेटी को हटने के लिए शोर मचाया। इस दौरान बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई। वह ट्रेन में फंसकर खदरा गांव एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई। मां बिलखते हुए पीछे भागी। खदरा रेलवे लाइन किनारे किरन का शव मिला है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



ट्रैक में हाथ धोते राजधानी में फंसी महिला 100 मीटर घिसटी
संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। प्लेटफार्म नंबर दो पर खाने के बाद रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात हाथ मुंह धोते समय महिला राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। ट्रेन में फंसकर 100 मीटर तक घिसटते जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मध्यप्रदेाश भिंड जिला रानी बिरगवां थाने के चासण गांव निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी किरन सिंह (30) का मायका ललौली थाने के पवारनपुर गांव में है। वह पति के साथ गुड़गांव में रहती थी। वह त्योहार पर मायके आई थी। भाई विनय कुमार और संदीप कुमार के साथ गुड़गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर रात को पहुंची थी। भाइयों व बहन ने प्लेटफार्म नंबर दो पर खाना खाया। खाने के बाद किरन रेलवे ट्रैक पर मुंह और हाथ धोने पहुंची। इसी दौरान डिबरूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की किरन चपेट में आ गई। झोंके में प्लेटफार्म से गिरकर ट्रेन में फंसकर घिसटती चली गई। प्लेटफार्म के आगे उसका शव मिला। हादसे से भाइयों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें