फोटो-09-हादसास्थल पर बैरीकेडिंग करती पुलिस। संवाद
- फोटो : मिहींपुरवा के मोतीपुर रेंज में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ।
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अमावस्या के दिन गंगा स्नान कर ई-रिक्शा से लौट रही महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। तभी प्रयागराज की ओर जा रहे कंटेनर ने महिला को कुचल दिया और वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने जांच शुरू कर कंटेनर की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में साड़ी का पल्लू कंटेनर में फंसने से हादसा होना माना जा रहा है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हप्सापुर गांव निवासी अधिवक्ता स्व. रामसरन की पत्नी फूलकली (50) मायके कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के असधना में रह रही थीं। शुक्रवार सुबह वह ई-रिक्शा से भतीजी व अन्य महिलाओं के साथ बक्सर घाट स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर गंगा स्नान के लिए गई थीं। लौटते समय ई-रिक्शा शॉर्टकट के चलते उल्टी दिशा में चौडगरा की ओर जा रहा था।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा में अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय गेट के सामने अचानक महिला ई-रिक्शा से गिर गई। इसी दौरान कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे कंटेनर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। महिला के दो पुत्र रोहित और सुमित बाहर रहते हैं।
थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि तेज हवा में साड़ी का पल्लू कंटेनर में फंस गया होगा। इससे महिला गिरकर उसकी चपेट में आ गई। सीसीटीवी की मदद से कंटेनर की तलाश की जा रही है।
हादसे के बाद लग गया जाम
चौडगरा में हादसे के बाद पुलिस ने सड़क पर टायर रखकर घटनास्थल का रास्ता बंद कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 20 मिनट बाद यातायात सामान्य हो सका।
फोटो-09-हादसास्थल पर बैरीकेडिंग करती पुलिस। संवाद- फोटो : मिहींपुरवा के मोतीपुर रेंज में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ।