फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ऑटो-बोलेरो की भिड़ंत में महिला की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के उन्नाव-बक्सर मार्ग पर पांडु नदी के पास शनिवार को बोलेरो ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला निवासी चंदन ने बताया कि वह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठठराही निवासी बहन साधना (40) और बेटी सिद्दी को गुरु पूर्णिमा पर्व पर लेने पहुंचा था। शनिवार रात करीब 10 बजे वह भाई मनीष, भतीजे शिवांश, बहन और भांजी को लेकर ऑटो से उन्नाव जिले के भगवंतनगर जा रहा था।
ऑटो चालक संतोष कुमार जब उन्नाव-बक्सर मार्ग पर पांडु नदी के पास पहुंचा। तभी उन्नाव की ओर से आ रही बोलेरो ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में साधना, ऑटो चालक संतोष और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। सिद्दी (12) और शिवांश (20) को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने साधना को मृत घोषित कर दिया। घायल मनीष और ऑटो चालक संतोष को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
भाई चंदन ने बताया कि तीन माह पहले ही बहन की दूसरी शादी बिंदकी के ठठराही मोहल्ले में बर्तन व्यापारी सुशील कुमार के साथ हुई थी। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बोलेरो को पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा शुक्लनगली निवासी नरेंद्र (40) रविवार भोर टहलने घर से निकले थे। खजुहा कस्बे में ही कार की टक्कर से नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहती थी। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें