फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करंट लगने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-03- फाइल फोटो खुशी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बहुआ। घर की सफाई के दौरान फर्राटा में आ रहे करंट की चपेट में आने से शनिवार को महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के बंशी का डेरा गांव निवासी लाल निषाद की पुत्री खुशी (20) की शादी 18 फरवरी 2025 को ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गांव निवासी मानसिंह निषाद के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष का कहना है कि खुशी सुबह सफाई कर रही थी। फर्राटा (पंखे) का प्लग बोर्ड में लगा था। प्लग निकालते समय वह करंट की चपेट में आ गई।
खुशी के पिता और मां तुलसी देवी मौके पर पहुंचे। मां ने आरोप लगाया कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष उनकी पुत्री को प्रताड़ित करता था और करंट लगाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन

महिला के बाएं हाथ की कोहनी, कलाई और दाहिने हाथ के पंजे व उंगलियों पर झुलसने के निशान मिले हैं। ससुराल में पति के अलावा ससुर बिंदा निषाद, जेठ रामसिंह और जेठानी राजुल देवी हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें