फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेग्युलेटर से गैस लीकेज के बाद सिलिंडर फटा, दादी-पौत्र झुलसे

विज्ञापन
फोटो-09- झुलसी सुमित्रा। संवाद
विज्ञापन
ललौली। थाना क्षेत्र के डडवन मजरे अढ़ावल गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे सिलिंडर के रेग्युलेटर से गैस लीकेज होने पर आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दादी और पौत्र झुलस गए। इसी दौरान रसोई गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे झोपड़ी की छत उड़ गई और गृहस्थी जलकर राख हो गई। दादी-पौत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुमित्रा देवी विश्वकर्मा (65) पति अवधेश के साथ गांव के बाहर खेत में बनी झोपड़ी में रहती हैं। वहीं परिवार के मवेशी, ट्रैक्टर, बोलेरो और अन्य सामान रखा जाता है। पुत्र राकेश विश्वकर्मा की बहुआ कस्बे में वेल्डिंग की दुकान है और वह गांव के अंदर बने मकान में रहते हैं।
राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि मवेशियों को चारा-पानी देने के बाद मां झोपड़ी में रसोई गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थीं। उसी दौरान उनका पुत्र धीरेंद्र (15) भी वहां पहुंच गया। रेग्युलेटर से गैस लीकेज होने पर आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में सुमित्रा देवी और धीरेंद्र झुलस गए। किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकले। इसी बीच सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन

सिलिंडर का निचला हिस्सा वहीं रह गया जबकि ऊपरी हिस्सा झोपड़ी को चीरते हुए दूर जा गिरा। आग से पूरी गृहस्थी जल गई और बाहर खड़ी बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुमित्रा देवी ने बताया कि 15 हजार रुपये नकद, जेवर और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया है।

फोटो-09- झुलसी सुमित्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें