फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करंट से महिला की मौत, परिजन बोले- हुई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। नगर के मोहल्ला कजियाना में सोमवार देर शाम करंट लगने से आसमा पत्नी जावेद की मौत हो गई। परिजन को करीब एक घंटे बाद हुई। दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे परिजन तो आसमा जमीन पर मृत पड़ी मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि शादी के 20 वर्ष बाद भी आसमा की कोई संतान नहीं थी। इसे लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी।
सीओ प्रियांक जैन, कोतवाल शैलेष कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कोतवाल शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें