फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झाड़फूंक में समय गंवाने से सांप के डसने के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी/जाफरगंज। थाना क्षेत्र के भवराज गांव में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन उसे पहले निजी अस्पताल ले गए। यहां उपचार कराया गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय झाड़फूंक कराते रहे। कई घंटे बीतने के बाद जब महिला की हालत गंभीर हो गई तो उसे सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भवराज गांव निवासी संजय की पत्नी पूनम (28) बुधवार तड़के जंगल गई थीं। तभी उन्हें सांप ने डस लिया। किसी तरह वह घर पहुंचीं और परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें पहले एक निजी नर्सिंग होम ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद झाड़फूंक कराई जाती रही।
हालत लगातार बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इन बातों का रखें ख्याल
- शांत रहें। अंग को स्थिर रखें। शरीर से टाइट चीजें हटाएं। तुरंत अस्पताल जाएं। चीरा न लगाएं। जहर न चूसें। बर्फ न लगाएं। झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें