फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कड़ी धूप में चक्कर आने से बाइक से गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो-08-रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। रिश्तेदार के घर बधाई पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिला कड़ी धूप में चक्कर आने से बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुआंपार गांव निवासी उर्मिला देवी (38) पति श्रीचंद्र निषाद और गांव के बाइक चालक ऊदल सिंह के साथ असोथर थाना क्षेत्र के दरायं का पुरवा गांव जा रही थीं। रास्ते में गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी गांव के पास अचानक महिला को चक्कर आया और वह बाइक से नीचे गिर गईं।
घटना के बाद चालक ऊदल सिंह ने तुरंत बाइक रोककर महिला को सीएचसी पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिनाथ सिंह ने बताया कि धूप में चक्कर आने से महिला की गिरकर मौत होने की जानकारी मिली है।

फोटो-08-रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें