फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 47 डिग्री की गर्मी ने किया बेहाल, कूलर भी हांफे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसका असर जनजीवन पर भी दिखा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। ऐसे में कूलर भी हांफते नजर आए।
विज्ञापन

ज्वालागंज, पटेल नगर, बकरगंज, वर्मा चौराहा समेत कई इलाकों में दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। लू और तेज गर्मी के कारण बाजारों में भीड़ कम रही।
सबसे ज्यादा दिक्कत दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को उठानी पड़ी। कई लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर निकलते दिखाई दिए। अस्पतालों में उल्टी, चक्कर और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी रही। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। अगले दो से तीन दिनों तक तापमान इसी स्तर पर बने रहने के आसार हैं। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें