फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जहर खाने से महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
फाइल फोटो-09-पूजा। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र में एक महिला ने मंगलवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर के मजरे बेरुई गांव निवासी रामदीन पासवान की पत्नी पूजा देवी (24) ने मंगलवार सुबह घर पर जहर खा लिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव लौट आए। शव घर पर छोड़कर ससुरालीजन भाग निकलें। बहन की मौत की सूचना मिलने पर भाई राजकरन ने यूपी 112 पुलिस का सूचना दी। पुलिस और नायब तहसीलदार अमृत अभिजात मौके पर पहुंचे। भाई राजकरन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खखरेरू थाना क्षेत्र के सलवन निवासी दिवंगत पूजा की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। दिवंगत की एक वर्षीय पुत्री पल्लवी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि शव में चोट के निशान नही मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें