फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने नवाबगंज, छिवलहा क्षेत्र की खाद की दुकानों में छापेमारी की। छापेमारी में अनियमितता मिलने पर पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने जुआरी फार्म हब छिवलहा, कुमार खाद भंडार, अजय ट्रेडिंग कंपनी छिवलहा, विकास फर्टिलाइजर, आस्था खाद एवं बीज भंडार नवाबगंज का निरीक्षण किया। रेट व स्टॉक बोर्ड अपडेट न होने, कृषकों को रसीद न देने के कारण सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
अधिक मूल्य व बिना फाॅर्मर रजिस्ट्री के उर्वरक बिक्री के आरोप में साधन सहकारी समिति छिवलहा के सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए एआर सहकारिता को पत्र लिखा गया है। कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को कृषकों को उनकी जोत (फॉर्मर रजिस्ट्री) के अनुसार निर्धारित दरों पर व बिना किसी टैगिंग के उर्वरक विक्रय करें, अन्यथा उर्वरक नियंत्रण आदेश की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें