फाइल फोटो-20-सीमा देवी। स्रोत: परिजन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव में जहर खाने से महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
हाजीपुरगंग गांव निवासी सीमा देवी (28) की शादी दो वर्ष पहले रामपुर पिलही निवासी राहुल लोधी से हुई थी। ससुरालीजन ने बताया कि रविवार रात सीमा ने किसी कारणवश जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
कानपुर ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला के पिता मनोहर लोधी का आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने बेटी को जहर खिलाकर मार डाला। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो-20-सीमा देवी। स्रोत: परिजन