फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-16-फतेहपुर: वेदमती। स्रोत: परिजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में रविवार शाम नीम के पेड़ से दातून तोड़ते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मकनपुर गांव निवासी खेलाड़ी चौहान की पत्नी वेदमती (53) रविवार शाम जंगल में मवेशी चराने गई थीं। तभी वह नीम के पेड़ से दातून तोड़ने लगीं। जैसे ही उन्होंने पेड़ को हाथ लगाया, उसमें उतरे 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गईं।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना परिजन को दी। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि महिला के पति खेलाड़ी चौहान की करीब डेढ़ महीने पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें