फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से शनिवार रात एक महिला मुसाफा नहर पुल के पास घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी मंजू देवी वर्मा (45) बेटे सुरजीत के साथ बाइक से घर आ रही थी। नहर पुल के पास किसी काम से रोड किनारे खड़ी थीं। महिला को ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग निकला।
विज्ञापन

बेटे और अन्य लोगों ने महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
बेटे सुरजीत ने बताया कि कुड़नी मंदिर से लौट रहीं थीं। मुसाफा नहर पुल के पास मां किसी काम से रुकी थीं। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें