फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी बुद्धराज रैदास की पत्नी सुनीता देवी (45) बेटे सत्यम के साथ बाइक से रविवार शाम बहुआ कस्बे से घर जा रही थी। बहुआ के कंजरन डेरा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक फिसलने से मां-बेटा जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सुनीता के सिर में गंभीर चोट आई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। कानपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सत्यम की हालत ठीक बताई जा रही है। महिला अपने पीछे बेटे सत्यम के अलावा शिवम, अतुल और बेटी नंदिनी छोड़ गई हैं। मां की मौत से बेटे और बेटियों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन



हादसे में घायल पंचायत विभाग के कर्मी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सड़क हादसे में घायल पंचायत विभाग के कर्मचारी की इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं निवासी संगीता देवी ने बताया कि पति सामेंद्र सिंह उर्फ सर्वेश कुमार पंचायत राज विभाग में कार्यरत थे। वह 23 जुलाई को फतेहपुर से गाजीपुर किसी काम से जा रहे थे। उनके साथ बाइक सवार अशोक नगर निवासी महेंद्र यादव पीछे बैठे थे। साईं वाटिका के पास गाजीपुर से आ रहे बाइक सवार तेजी पति की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति महेंद्र यादव को गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल से डाक्टर ने कानपुर रेफर किया। कानपुर स्थित नर्सिंग होम में हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान पति की 27 जुलाई को मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें