फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधान और सचिव के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फतेहपुर। गांव में विकास कार्य न होने से परेशान ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रधान और सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बहुआ विकास खंड के ग्राम पंचायत साखा के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचें। डीएम को संबोधित शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और सचिव विकास योजनाओं का पैसा फर्जी तरीके से निकाल रहे हैं। गांव में एक भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। सड़क नाली, और हैंडपंप मरम्मत के नाम का सरकारी पैसा निकाला जा रहा है। राज्य वित्त, मनरेगा के फर्जी भुगतान कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़कें जर्जर हैं। मार्ग बनवाने के लिए कई बार प्रधान और सचिव से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुईं। ग्रामीणों ने डीएम से प्रधान के कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर शिव बाबू, रामस्वरूप, वासुदेव, जगतपाल, राजकुमार, माशूक अली, मुकेश, विमल, अनिल साहू, सुनील पाल, राम विजय, कोमल, जितेंद्र, रामलाल, राकेश, शिव गोपाल, कामता प्रसाद समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें