चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार गांव मजरे कनैरी में मंगलवार सुबह भूसा निकालते समय कच्ची कोठरी की छत ढहने पर महिला दबकर घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी धनराज की पत्नी सुनीता देवी कच्ची कोठरी से भूसा निकालने गई थी। इसी दौरान भूसा निकालते समय छत भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़े और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के हाथ, पैर में फ्रैक्चर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।