फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज के लिए महिला को पीटा, मासूम संग घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को पीट दिया। इसके बाद उसे मासूम बच्चे सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दरबेशाबाद निवासी दीपू के साथ रोशनी (20) का विवाह 21 फरवरी 2023 को हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति दीपू, ससुर संतोष, सास सिध्या, जेठ अजय व छैला, जेठानी पूजा व अर्चना तथा दादिया ससुर जगदीश द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई।
आरोप है कि मायके से सोने की चैन, बाइक और एक भैंस लाने का दबाव बनाया गया। उसके इन्कार करने पर ससुरालीजन ने पीट दिया। साथ ही पांच माह के मासूम बच्चे सहित घर से निकाल दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें