फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुकदमे में सुलह के लिए महिला को पति और ननद ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुकदमे में समझौता न करने पर पति और ननद ने मायके पहुंचकर महिला से मारपीट कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बैरागी का पुरवा गांव निवासी कविता देवी ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद वह ननिहाल में रहकर बड़ी हुई। नाना रहिमाल ने 21 फरवरी 2025 को उसकी शादी फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नवादा दोयम विधायक गांव निवासी विनोद कुमार से कराई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता रहा। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने बताया कि मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए पति विनोद कुमार और ननद गीता देवी 27 जून को घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते से इन्कार करने पर दोनों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। बचाने आईं नानी रानी देवी को भी पीट दिया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें