फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुकान से नकदी समेत 92 हजार का तार चोरी

विज्ञापन
फोटो-29-औंग क्षेत्र के हटिया चौराहा बाजार स्थित दुकान में मोबाइल पर बातचीत करता आरोपी। संवाद
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के हटिया चौराहा बाजार में रविवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 65 हजार कीमत की तार और गुल्लक में रखे 27 हजार रुपये लेकर चोर भाग निकला। फुटेज के आधार पर दुकानदार ने आरोपी का कानपुर तक पीछा किया। सुराग न मिलने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हटिया चौराहा बाजार में शिवम चौहान की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा और चार एमएम के तार के बंडल मांगे। वह कुछ सामान कम होने पर बाइक से गोदाम लेने चला गया।
तभी ग्राहक 65 हजार कीमत के तार का बंडल और गुल्लक में रखे 27 हजार रुपये लेकर रोडवेज बस से कानपुर की ओर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरी करने वाला रामादेवी चौराहा कानपुर में बस से उतरा है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें