फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की कार घेर 25 लाख मांगने पर भाजपा नेता समेत 12 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के तांबेश्वर चौराहे पर कार सवार महिला को घेरकर 25 लाख मांगने के आरोप में भाजपा नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोपियों पर कार रोकने, अभद्रता करने, धमकी देने और जबरन रुपये देने का दबाव बनाने समेत कई आरोप लगाए हैं। वहीं भाजपा नेताओं ने महिला के साथी पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के पटेल नगर निवासी रंजना सिंह पत्नी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी ठेके लेकर साझीदार आयुष के साथ निर्माण कार्य कराती हैं। 28 मई को वह उरई जिले में काम करा रही थीं। तभी संजय पांडेय का फोन आया। आरोप है कि भाजपा नेता प्रसून तिवारी के साथी संजय ने उन्हें फतेहपुर आने को कहा।
इस पर वह 29 मई को वह कार से तांबेश्वर चौराहे के पास पहुंचीं। आरोप है कि उनकी कार के आगे बाइक लगाकर अमन अग्रहरि और उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने रोक लिया। कार रुकने के बाद लोकेश त्रिपाठी एक ओर तथा अमन अग्रहरि, अंकित अग्रहरि समेत कई लोगों ने कार को घेर लिया। आरोप है कि सभी के हाथों में धारदार हथियार, डंडे और चेन थीं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पहुंचे प्रसून तिवारी ने आयुष के बारे में पूछताछ करते हुए 25 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। रंजना का आरोप है कि विरोध करने पर उसे कार से नीचे खींचने की कोशिश की। यूपी 112 के पहुंचने के बाद भी काफी देर तक विवाद चलता रहा। कोतवाली में सीओ सिटी, कोतवाल और दूसरे पक्ष के कई लोग मौजूद थे। यहां भी उस पर रुपये देने का दबाव बनाया गया।
मामले में भाजपा नेता प्रसून तिवारी, संजय पांडेय और उनके समर्थकों अमन अग्रहरि, अंकित अग्रहरि, लोकेश त्रिपाठी, प्रांशु द्विवेदी, अभिषेक बाजपेई, विभूति नारायण दीक्षित, आदर्श मिश्रा, प्रशांत बाजपेई, राजा और रितेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं भाजपा नेता प्रसून तिवारी ने बताया कि हुसैनगंज व गाजीपुर पुलिया निर्माण और सिल्ट सफाई के लिए रंजना और आयुष शुक्ला को निर्माण सामग्री और रुपये दिए थे। मार्च में काम खत्म होने के बाद आयुष शुक्ला 31 मार्च को 60 लाख का भुगतान कराने के बाद चला गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके रुपये वापस नहीं किए जा रहे हैं। महिला की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी शनिवार को दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें