बहुआ। ललौली थाने के शंकरपुर गांव में महेश रैदास (26) की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पत्नी अरुणा हत्या कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस का मानना है कि वीडियो दबाव में लेकर बनवाया जा सकता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद पत्नी व ससुर को छोड़ दिया है। विसरा जांच रिपोर्ट व विवेचना में साक्ष्य संकलन की बात कही है। सोशल मीडिया पर पत्नी का वीडियो वायरल हो हुआ है।
परिजनों की पूछताछ में पत्नी अरुणा ने प्रेमी के भेजे हत्यारों से पति महेश के मुंह में कपड़े व तकिया से दबाकर हत्या करना कबूला था। इस दौरान वह सामने मौजूद भी थी। मुकदमे की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने मना किया था। बहनोई नंदलाल की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी अरुणा, ससुर बीरेंद्र, सास रामसखी, चचेरे ससुर धीरेंद्र और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अरुणा और उसके पिता वीरेंद्र को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया है। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई होगी।