फतेहपुर। पति की मौत के बाद बीमा के 9.50 लाख रुपये हड़पने के बाद ससुरालियों ने महिला को पीटकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया।
थाना क्षेत्र के आशिकपुर औरइया मजरे अचिंतपुर पिटाई गांव निवासी मोनी ने बताया कि पति मुकेश कुमार की ऊंचाई से गिरने के कारण 23 अक्तूबर 2025 को मौत हो गई थी। बीमा के 9.50 लाख रुपये में से चचेरे ससुर रामप्रसाद ने डेढ़ लाख और ससुर रमेश ने 1.80 लाख रुपये देने के बाद बाकी रकम तीनों बच्चों के नाम संयुक्त बैंक खाते में जमा करने की बात कही थी।
बैंक में रुपये जमा करने के कागजात मांगने पर 15 अगस्त को ससुर और चचेरे ससुर ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे और उनके पुत्र कार्तिक, कृष्णा व ईशांत को पीटकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।