फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति में हुआ झगड़ा, पत्नी ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। समसपुर गांव में बुधवार रात पति की डांट से क्षुब्ध विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सास की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

समसपुर गांव निवासी संदीप निषाद की 14 साल पहले जहानाबाद थाने के मथुरापुर गांव निवासी शिवदास की बेटी जगरनियां (35) से शादी हुई थी। संदीप किसान है। तीन नाबालिग बच्चे हैं। पुलिस को बेटे बबलू ने बताया कि शाम को मम्मी और पापा में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सभी लोग सो गए थे।
सुबह नींद खुलने पर मां कमरे में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा गया, मौत हो चुकी थी। सास महबिरिया की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के पिता शिवदास के बयान लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि मायके पक्ष का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें