फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस निकलने के विवाद में पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव में भैंस निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। एक की हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी है।
विज्ञापन

सनगांव निवासी किसान राजकिशोर का बेटा सूर्य प्रकाश(18) भैंस लेकर जा रहा था। दूसरे पक्ष के जागेश्वर नाली से कचरा निकालकर बाहर रख रहे थे। सूर्य प्रकाश ने कहा कि भैंस लेकर निकल जाएं तब कचरा डालना।
इसी पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। शोर सुनकर जागेश्वर के भाई रामेश्वर और ओमप्रकाश आ गए। सूर्य प्रकाश का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसे लहूलुहान कर दिया। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को कोतवाली लाई। दूसरे पक्ष के जागेश्वर को भी मारपीट में चोट लगी है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव का कहना है कि एक पक्ष कोतवाली में है। घायल पक्ष अभी तक थाने नहीं आया है। बताया गया है कि परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें