फतेहपुर। घरेलू विवाद में पत्नी ने पति पर खौलता दूध उड़ेल दिया, जिससे पति झुलस गया। आरोप है कि अस्पताल में छोड़ने के बाद पत्नी घर से नकदी और जेवर लेकर मायके चली गई। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी नवल सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उसकी पत्नी सरिता देवी गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में सरिता ने खौलते दूध का भगौना उस पर उड़ेल दिया। इसके बाद वह उसे अस्पताल ले गई, लेकिन वहां छोड़कर घर से नकदी और जेवर लेकर मायके चली गई। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद