फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में चार साल फरार पत्नी कोर्ट में हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हत्या के मामले में चार साल से फरार महिला ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष के घर कुर्की की नोटिस चस्पा किया था। उसके बाद महिला कोर्ट में हाजिर हुई है। महिला का पिता जेल में है, हालांकि उसके दो चाचा जमानत पर बाहर आ गए हैं।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी जयपाल की बेटी उर्मिला देवी की शादी पड़ोसी गांव बुधौली निवासी प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। 2016 में चांदपुर थाने के मदुरी पेट्रोल पंप के पास प्रवीण की हत्या कर दी गई थी। मामले में प्रवीण के परिजनों ने पत्नी उर्मिला, ससुर जयपाल और उर्मिला के दो चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
मामले में महिला को छोड़कर बाकी आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गए। उर्मिला हाजिर नहीं हुई। पुलिस ने उर्मिला का 13 दिसंबर 2019 को गैरजमानतीय वारंट भी कोर्ट से लिया। इसके बाद भी उर्मिला पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अब कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि महिला ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें