फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रात 12 बजे के बाद पांच घंटे कहां रहा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरी सिंह का पुरवा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र आयुष (17) का तीन सितंबर को शव कुरुस्ती कला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर को मिला था। पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुत्र मवई चौराहा से निकला था। रात करीब 12 बजे तक पुत्र से बातचीत हुई थी। दूसरे दिन सुबह शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। रात 12 बजे से सुबह के पांच बजे तक बेटा कहां रहा, ये सवाल है।
आरोप है कि पुत्र के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसके बाद हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ऐसे में उन्होंने पुत्र के मोबाइल व कॉल डिटेल के जरिये जांच कराने और हत्या के खुलासे की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने कॉल डिटेल का सीडीआर निकला जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें