फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पकड़े जाने पर चोरी साड़ी दुकान पर छोड़ महिलाएं भागीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के चौक चौराहे स्थित एक कपड़ा कारोबारी की दुकान में मंगलवार को चार महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। यहां मौका पाकर पांच महंगी साड़ियां चुरा लीं। शक होने पर पकड़े जाने पर महिलाएं साड़ियां दुकान में ही फेंककर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकलीं।
विज्ञापन


दरियाव सिंह नगर निवासी जयचंद्र सिंह की चौक में कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि चार महिलाएं साड़ी खरीदने के बहाने दुकान पर आई थीं। साड़ियां दिखाने के दौरान दो महिलाओं ने चुपके से पांच साड़ियां अपने दुपट्टे में छिपा लीं। हरकत संदिग्ध लगने पर दुकानदार ने दुपट्टा खोलकर दिखाने को कहा।
दुपट्टा खुलते ही चोरी की गई पांचों साड़ियां नीचे गिर गईं। इसके बाद चारों महिलाएं हड़बड़ाकर दुकान से भाग निकलीं। जयचंद्र सिंह ने बताया कि पहली बार इस तरह महिलाएं ग्राहक बनकर चोरी करने पहुंचीं। थोड़ी सी चूक होने पर बड़ा नुकसान हो सकता था। दरोगा अनीश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें