फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की घर के अंदर जलकर मौत, हत्या का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 09:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर के अंदर महिला का मंगलवार सुबह अधजला शव मिला है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव शाम करीब पांच बजे गांव पहुंचा। यहां भी कार्रवाई की मांग को लेकर मायके पक्ष ने हंगामा किया। ससुरालियों की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार करने की बात कही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाया।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र का नहवइया गांव निवासी रामगोपाल की पुत्री कमला देवी (33) की शादी करीब 10 साल पहले दिहुली गांव निवासी मुकेश लोधी के साथ हुई थी। महिला की सुबह आग लगने से मौत हो गई। पिता रामगोपाल ने पुत्री को जलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि पुत्री को ससुराली शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। विरोध पर गैस सिलिंडर से आग लगाकर हत्या कर दी गई है। मां तारावती समेत अन्य परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम तक अड़े रहे। कार्रवाई नहीं होने पर अंतिम संस्कार करने से रोक दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें