फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: क्या समस्या हुई... इसके बाद खाते से कट गए 17.5 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। क्या समस्या हुई है... डेबिट कार्ड फंस गया है तो वह घर चला जाए। शाम को पांच फोन करके उसे कार्ड लौटा दिया जाएगा। स्पीकर से आई आवाज को युवक ने कंपनी का संदेश समझा और घर लौट गया। कुछ देर बाद उसके खाते से रुपये निकल गए। एसपी के आदेश पर मलवां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सौंरा गांव निवासी विमलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन जून को मलवां अंडरपास पुल के सामने स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया था। यहां उसका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। तभी बूथ के ऊपर रखे साउंड बॉक्स (स्पीकर) से आवाज आई कि क्या समस्या हुई है। युवक ने कार्ड फंसने की जानकारी दी तो दोबारा आवाज आई कि वह घर चला जाए शाम पांच बजे फोन कर कार्ड लौटा दिया जाएगा। इस पर वह घर लौट गया।
कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 17,500 रुपये निकलने का संदेश आया। एटीएम बूथ पहुंचने पर वहां न तो साउंड बॉक्स मिला और न ही डेबिट कार्ड। इसके बाद उसने मलवां पुलिस से शिकायत की। एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया जांच में एटीएम बूथ पर कोई साउंड बॉक्स नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें