फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
आबूनगर यादव भवन में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव का फूल - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव का रविवार को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार जिले पहुंचे थे। अध्यक्ष को यादव भवन आबूनगर में फूलमालाओं से लाद दिया गया।
विज्ञापन

महासभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा।
यादव समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। समाज के लोगों के मान सम्मान से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, रमेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, बहुआ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र यादव, केतकी यादव, मनीष यादव, परीक्षित यादव, अमन यादव, पिंटू यादव, नरेंद्र यादव, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें