फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत का कारण नहीं स्पष्ट बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
प्राची सिंह की फाइल फोटो - दहेज हत्या के आरोप की खबर की फोटो, बहुआ - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के कोर्राकनक के मजरे धारूडेरा गांव में प्राची सिंह (23) की मौत के मामले में मायके पक्ष ने जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
बता दें प्राची मध्यप्रदेश छतरपुर हटवा निवासी बलबीर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी थी। उसकी शादी ढाई साल पहले धारू का डेरा निवासी आलोक सिंह के साथ हुई थी।
आलोक गुजरात के सूरत में एक माह पहले नौकरी करने चला गया था। यहां प्राची ससुर संतोष सिंह व सास के साथ रहती थी। पोस्टमार्टम हाउस में प्राची के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी को शादी के बाद से लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

20 दिन पहले बेटी ने फोन पर बताया था कि पति आलोक सिंह, ससुर संतोष, सास अशोक सिंह, जेवर अमित सिंह, ननद कुमुद व ननदोई बाइक व एक तोला सोने की जंजीर मांग रहे हैं।
मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने जहर देकर बेटी को मार डाला है। कुछ दिन पहले बेटी की पिटाई भी की थी। उधर, ससुर संतोष सिंह ने बताया कि प्राची कुछ दिन पहले बीमार हो गई थी।
उसे जिला महिला अस्पताल लेकर गए थे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया था। आरोप निराधार लगाए जा रहे हैं। प्राची की मौत पर उसके पिता ने थाने में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर के मुुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें