फोटो-22-असोथर क्रयकेंद्र का निरीक्षण करते तहसीलदार। संवाद
असोथर। धान क्रय केंद्र में शनिवार दोपहर तहसीलदार अमरेश कुमार और नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी ने धान खरीद की स्थिति का जायजा लिया। लेखपाल की मौजूदगी में एक-एक ढेर की गिनती कराई गई। इसमें कुल 67 ढेर पाए गए।
तहसीलदार ने मार्केटिंग इंस्पेक्टरों को निर्देश दिया कि डंप धान की तौल चार दिन के भीतर पूरी कराई जाए। सोमवार से पहले से पड़े धान का क्रमवार तौल सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद ही नए किसानों से धान लिया जाएगा।
सत्यापन के दौरान खतौनी में हिस्सेदारी को लेकर आपत्ति उठी। आरोप है कि सभी खातेदारों की बराबर हिस्सेदारी दिखाई जा रही है। वास्तविक स्थिति अलग है। इससे भुगतान में परेशानी हो सकती है। किसानों ने बोरियों की कमी की भी शिकायत की। इस पर तहसीलदार ने डिप्टी आरएमओ से समन्वय कर मिलरों के माध्यम से बोरियों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
किसान अगर खतौनी सत्यापन में किसी त्रुटि का सामना करें तो हलफनामा देकर सुधार करवा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान एएमओ मानचंद्र, सदर एएमओ खागा अखिलेश, लेखपाल नरेश कुमार, और किसान दीपू मिश्रा, सोनू गौतम, निर्मल सिंह, रजत मिश्रा, अवधेश सिंह, बलराम सिंह, राम सजीवन, आशीष पांडे, शिवम अवस्थी मौजूद रहे।
फोटो-22-असोथर क्रयकेंद्र का निरीक्षण करते तहसीलदार। संवाद