फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: केक काट नगर पंचायत खागा ने मनाया 99वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
फोटो-26-खागा नगर पंचायत के स्थापना दिवस पर केक काटती खागा विधायक व चेयरमैन। संवाद
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत खागा परिसर में बृहस्पतिवार शाम नगर पंचायत स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाई गई। खागा विधायक कृष्णा पासवान, चेयरमैन गीता सिंह, भाजपा नेता रामगोपाल सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटा। साथ ही एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई भी दी।
विज्ञापन


वर्षगांठ पर खागा विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि अगली वर्षगांठ तक खागा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल जाए। चेयरमैन खागा ने कहा कि परिसीमन के बाद नगर पंचायत में शामिल हुई आबादी को नगरीय सुविधाएं पहुंचाने का अभियान चल रहा है।
स्वच्छ सड़कें, साफ पानी की आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों का विस्तार हो रहा है। इस मौके पर ज्ञानेंद्र गुप्ता, माया शिवहरे, शिवस्वरूप विश्वकर्मा, बृजेश सिंह, शनि सिंह, संतोष नेता, धीरज मोदनवाल, रामचंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, गौरव पंडा, यशवंत सिंह मौजूद रहे।

फोटो-26-खागा नगर पंचायत के स्थापना दिवस पर केक काटती खागा विधायक व चेयरमैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें