ऐरायां विकास खंड की ग्राम पंचायत हरदों की मुख्य
सड़क और उससे जुड़े संपर्क मार्गों पर जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को
आवागमन में दिक्कत है।
गांव की मुख्य सड़क और संपर्क मार्गों के दोनों
ओर की जर्जर नालियों की मरम्मत और उनकी सफाई न होने से रोजमर्रा का पानी
सड़क में भर जाता है। जिससे लोगों को कीचड़ से होकर आना जाना पड़ता है।
इसी
सड़क से छात्र-छात्राएं स्कूल आते जाते हैं। अक्सर छात्र फिसलकर गिरने से
कीचड़ से सन जाते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता
है। करीब 500 मीटर दूरी की सड़क लोगों के लिए समस्या बनी है।
गांव के
महेंद्र सिंह यादव, कल्लू, मान सिंह, दयाराम, वीरेंद्र और महेश ने बताया कि
जलभराव युक्त सड़क, रास्तों और नालियों की मरम्मत के लिए कई बार ग्राम
प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं
हुई।