फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मूसलाधार बारिश से पूरे शहर में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मूसलाधार बरसात से शहर टापू बन गया। शनिवार को करीब डेढ़ घंटे में 30 मिमी हुई बारिश से शहर की सड़कें नालों में तब्दील हो गई। सड़कों पर घुटने तक पानी भरने से जगह-जगह जाम लगा। नाले और नालियां उफना गईं। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मौसम की शनिवार को एकमुश्त सबसे अधिक बारिश हुई। सुबह से रुककर हुई बारिश दोपहर डेढ़ बजे से मूसलाधार में बदल गई और दोपहर तीन बजे तक झमाझम हुई। बारिश में शहर की कोई सड़क जलभराव से अछूती नहीं रही। जिला अस्पताल के सामने से डीआईओएस कार्यालय तक जीटी रोड तक घुटने तक पानी भर गया। इसी तरह ज्वालागंज और बाकरगंज में जीटी रोड नालों में तब्दील हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सामने बारिश का पानी तेज बहाव में बहा। बिंदकी बस स्टाप, रानी कालोनी, पत्थरकटा चौराहा से कलक्ट्रेट के पीछे वाले गेट तक करीब 100 मीटर सड़क पूरी तरह से जलमग्न रही। सीओ सिटी रोड सिविल लाइन रोड करीब 200 मीटर दायरे में घुटने तक पानी भरा रहा। स्व. प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे तक घुटने के ऊपर तक पानी बहा। विद्यार्थी चौराहे से कलक्ट्रेट गेट तक जलभराव होने से आवागमन में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आवास विकास कालोनी की सभी सड़कों में जलभराव होने से लोगों को आने जाने मेें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें