फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छात्रा की मौत के बाद सड़कों पर फूटा जनाक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज के तीसरे तल से कूदने वाली छात्रा की कानपुर रीजेंसी में शुक्रवार की रात इलाज दौरान मौत हो गई। धरना प्रदर्शन व हंगामा को लेकर थाना पुलिस भी सतर्क रही।
विज्ञापन

करीब शाम साढ़े छह बजे खागा पुलिस चौकी के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और छात्रा का शव आने पर न्याय की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला गया। प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। जाम लगाने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा खागा स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज की छात्रा थी। उसने कालेज में 25 सितंबर को खुदकुशी का प्रयास किया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका इलाज कानपुर में रीजेंसी अस्पताल में चल रहा था। इधर, पुलिस ने पिता की तहरीर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह व बस ड्राइवर शिवशरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। छात्रा की इलाज के दौरान मौत के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव खागा पहुंचा। जीटी रोड के पास सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। कैंडिल मार्च शव आने पर निकाला। छात्रा के अमर होने और राजकपूर सिंह को फांसी देने की मांग कर नारेबाजी की। एंबुलेंस के साथ लोग खागा चौक चौराहे पर पहुंचे।
जुलूस से यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने कैंडिल मार्च के बाद शव गांव भेजा। किशनपुर मार्ग पर विरोध कर एंबुलेंस रोककर नारेबाजी की गई और जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद शव गांव भेजा जा सका। कैंडिल मार्च के दौरान सीओ खागा बृजमोहन राय, इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह, चौकी मझिलगांव प्रभारी विकास सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें