फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले, जलभराव की समस्या से दिलाएं निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट ने नगर में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। सोमवार को व्यापारियों ने ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप को ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा है कि बारिश के दिनों में कस्बे के प्रमुख बाजारों में जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर के प्रमुख बाजार जैसे खजुहा चौराहा, मेन बाजार, फाटक बाजार, नजाही बाजार में बारिश का पानी भर जाता है। इससे व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर की नालियों की सिल्ट सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए। व्यापारियों की अगुवाई कंछल गुट के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने किया। इस मौके पर अनूप कुमार उर्फ अन्नू, अशोक गुप्ता, मो. ताज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें