खखरेरू क्षेत्र के चचीड़ा माइनर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी का शिकार है। पिछले कई साल से माइनर की सिल्ट सफाई नहीं हुई है और न ही इसमें पानी आया है। इस माइनर से सिंचाई करने वाले कुछ किसानों ने अब ट्यूबवेल लगवा लिए हैं।
जो बचे किसान हैं वह असिंचित फसल अरहर, तिल, चना, ज्वार की बुआई करते हैं। किसान रामराज पाल, चंद्रभूषण सिंह, हरिश्चंद्र पाल, शिवभजन, कल्लू मिश्र, राकेश कुमार, मनोज कुमार, मुख्तार अहमद, नफीस, रईस ने कहा कि इस माइनर में पानी न आने से कई गांवों के किसानों की उम्मीद इस बार भी टूट गई है। करीब दस साल बीत चुके है लेकिन चचीडा माइनर में पानी नहीं आया है। ऐसे में किसानों को महंगी दरों पर निजी नलकूपों से सिंचाई करानी पड़ रही है।