चौडगरा (फतेहपुर) में चौडगरा से बकेवर हाईवे पर जलाला गांव में अजय पाल पासवान के घर शनिवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। रविवार सुबह परिजन जागे तो घटना का पता चला।
चोर दीवार में सेंध लगाकर बक्से में रखे 5 हजार रुपये पार कर दिए। चोरों ने वारदात स्थल पर शराब भी पी। चौकी प्रभारी प्रशांत कटियार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।