फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पहूज नदी का जलस्तर बढ़ा, सलैया गांव में पानी घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बांध से छोड़े गए पानी और बारिश के चलते पहूज नदी का जलस्तर बढ़ गया। शनिवार को नदी का पानी सलैया बुजुर्ग गांव में घुस गया है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। उन्हें अब पिछले साल जैसी बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर माह में पहूज नदी में भीषण बाढ़ आई थी। इससे नदी किनारे के कई गांव तबाह हो गए थे। सबसे ज्यादा नुकसान मऊ और सलैया बुजुर्ग गांवों में हुआ था। बाढ़ के पानी में कई कच्चे घर व छप्पर जमींदोज हो गए थे। लोगों को अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया था। प्रशासन ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था।
लोगों के मुताबिक शनिवार की सुबह से ही पहूज नदी में अचानक तेजी से पानी बढ़ने लगा है। इससे एक बार फिर बाढ़ का खतरा ग्रामीणों को सताने लगा है। कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में पहूज नदी का पानी दोपहर तक गांव में घुस आया है। गांव में नदी किनारे के कई घर व कारस देव बाबा का स्थान पानी के चपेट में आ गए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोग अपने घरों से सामान निकाल कर दूसरों के घरों में शिफ्ट करने लगे हैं। बताया गया कि गांव के कल्लू पाल, बबलू पंडा, मनी केवट,अजय पाल के घर के पास नदी का पानी आ गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है कि बारिश के पानी के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा है। ऊपर से कोई पानी नहीं छोड़ा गया है। लगातार पहूज नदी के आसपास के गांवों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें