फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में पानी गायब

Fri, 31 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम का बदहाल स्वीमिंग पूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेलकूद विभाग स्पोर्ट्स स्टेडियम में भले ही एक अप्रैल से स्वीमिंग प्रशिक्षण के लिए आवेदन लेने जा रहा हो लेकिन स्वीमिंग पूल अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। बसपा शासनकाल में करोड़ों की लागत से बना स्वीमिंग पूल लगातार संचालित नहीं हो पा रहा है। कभी यहां पानी नहीं मिलता तो कभी सुरक्षा गार्ड। ऐसे में आधी अधूरी तैयारी के साथ फिर प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को स्वीमिंग पूल का जायजा लिया गया तो अव्यवस्थाएं नजर आई। यहां दो स्वीमिंग पूल बने हैं लेकिन दोनों में पानी गायब है। कई जगह टाइल्स भी टूटे हुए हैं। पिछले वर्ष यहां स्वीमिंग पूल प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन लिए गए थे। इसके बाद यहां तैनात गार्ड भी चले गए। तरणताल शोपीस बना रहा। अब खेलकूद विभाग ने फिर से प्रशिक्षण के लिए एक अप्रैल से आवेदन मांगे हैं।

हालांकि यहां प्रशिक्षण लेने के लिए स्वीमिंग कास्ट्यूम साथ लाना होगा। उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि स्वीमिंग प्रशिक्षण के लिए लाइफ गार्ड तैनात कर दिया गया है। अभी सिर्फ बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रजिस्ट्र्रेशन फीस दो सौ रुपये है। एक अप्रैल को सदर विधायक विक्रम सिंह इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें