फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कछुआ तस्कर के भागने में चौकीदार निलंबित, अधिकारी बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वन विभाग परिसर से कछुआ तस्कर के भागने के मामले में चौकीदार जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभाग के अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने से प्रश्न चिह्न उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस और वन विभाग की टीमें तस्कर की तलाश में होटल और ढाबों पर सक्रिय हैं। आरोपी के पास न तो मोबाइल है और न ही पैसे जिससे माना जा रहा है कि वह जिले के आसपास ही कहीं छिपा हो सकता है।
शहर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तीन फरवरी की दोपहर सुल्तानपुर जिले के उमेश कंजड़ और उसके नाबालिग साले को कछुआ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में तस्कर को आरपीएफ की ओर से वन दरोगा सीमा यादव की सुपुर्दगी में सौंपा गया था।
विज्ञापन


विभाग की लापरवाही रही कि तस्करों को चौकीदार की देखरेख में छोड़ दिया गया। चार फरवरी की भोर करीब पांच बजे तस्कर ने चौकीदार को धक्का देकर भाग निकला। डीएफओ जीडी मिश्रा ने बताया कि चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। अभी मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें