थरियांव/रक्षपालपुर। हाईवे पार कर रहे स्कूल के चौकीदार की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।
खखरेरू थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी धर्मेंद्र पासवान (28) थरियांव थाना क्षेत्र के आमापुर स्थित मेहनाज पब्लिक स्कूल में चौकीदार था। स्कूल से बुधवार की सुबह चाय-नाश्ता करने के लिए निकला था। हाईवे पार करते समय प्रयागराज की ओर आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसा के बाद आसपास के लोग पहुंचे। उसे मृत देखकर पुलिस को सूचना दी।
हादसे की खबर पर पिता रामखेलावन और भाई नरेंद्र, वीरेंद्र, सुरेश, भूपेंद्र, छंगू थरियांव थाने पहुंचे। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव में पत्नी ननकी और मां बुधनी बदहवास हो गईं। ननकी ने बताया कि पति का मंगलवार दोपहर फोन आया था। परिवार का हाल चाल जाना था। उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।